26.6 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के जिला जज बदले

Must read

 

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 14 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना में जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ विभिन्न न्यायालयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों को नए जिला जज मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष न्यायालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिसूचना के अनुसार डॉ. बब्बू सारंग को फिरोजाबाद से प्रतापगढ़, दिनेश चंद को श्रावस्ती से भदोही, सत्येंद्र कुमार को सहारनपुर से उन्नाव, इंदर प्रीत सिंह जोश को शामली से बागपत और सैयद मऊज बिन आसिम को मुरादाबाद से रायबरेली भेजा गया है। मनोज कुमार तृतीय को बागपत से फिरोजाबाद, अमित पाल सिंह को रायबरेली से मुरादाबाद तथा मनोज कुमार राय को हमीरपुर से सहारनपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनाती दी गई है।
इसके अलावा रोहित सिन्हा को कानपुर नगर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश के पद से महोबा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। शेष आदेशों में गोरखपुर, हमीरपुर, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, चंदौली, प्रयागराज, ललितपुर, लखीमपुर खीरी और शामली सहित कई जिलों में भी न्यायिक अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
उच्च न्यायालय ने मेरठ, उन्नाव और श्रावस्ती में विशेष न्यायालयों के लिए भी नई तैनाती की है। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश भी शामिल हैं।
महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article