34.7 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

दिल्ली में पानी चोरी पर बड़ा एक्शन, 30 लाख अवैध कनेक्शन होंगे नियमित

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बिना बिल के जल बोर्ड का पानी इस्तेमाल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि राजधानी में 30 लाख से अधिक लोग बिना वैध कनेक्शन और बिलिंग के पानी का उपयोग कर रहे हैं। सरकार अब ई-केवाईसी के जरिए इन सभी कनेक्शनों को नियमित (रेगुलराइज) करेगी।
जल मंत्री के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड के करीब 30 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं, जबकि बिजली के 60 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। दोनों आंकड़ों में लगभग 30 लाख का अंतर यह संकेत देता है कि बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से जल बोर्ड का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।
सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी अभियान के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अवैध कनेक्शनों को वैध बनाया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से पानी का बिल जारी किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य जल चोरी रोकना, राजस्व बढ़ाना और सभी उपभोक्ताओं को जल बोर्ड की व्यवस्था से जोड़ना है।
जल बोर्ड जल्द ही इस संबंध में विस्तृत अभियान शुरू करेगा, जिसमें उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी कराने की अपील की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस पहल से पानी की आपूर्ति व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और जल बोर्ड के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article