👉*लव जिहाद’ के आरोपी शहनवाज की उच्चस्तरीय जांच की मांग*
*लखनऊ।* राजधानी में हिन्दू युवती को कार से टक्कर मारने, बोनट पर घसीटने और फिर कार से कुचलने की घटना के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मामले को गंभीरता से उठाया तथा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय के नेतृत्व में संगठन की ओर से डी.सी.पी. पूर्वी को ज्ञापन सौंपा । बुधवार को जनेश्वर मिश्र गेट नंबर वन पर विवाद के बाद एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक ने टक्कर मारी, कुछ दूरी तक बोनट पर घसीटा और बाद में कार से कुचल दिया। आरोपी शहनवाज भाग निकला।
युवती से दोस्ती करने के दौरान आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और स्वयं को हिंदू बताकर युवती से संपर्क स्थापित किया। इन्हीं आरोपों के मद्देनजर संगठन ने ‘लव जिहाद’ के सभी पहलू की जांच की मांग उठाई है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह मांग की गई है कि मामले की जांच केवल घटना तक सीमित न रहे, बल्कि पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों को संबंधों में फंसाने के आरोपों के पीछे केवल आरोपी के साथ किसी संगठित नेटवर्क या अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।
VHRP का कहना है कि यदि जांच में किसी संगठित गतिविधि अथवा आपराधिक साजिश के प्रमाण सामने आते हैं तो दोषियों लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने यह भी कहा है कि युवतियों की सुरक्षा, पहचान छिपाकर संबंध स्थापित करने के आरोपों और हिंसा से जुड़े मामलों में पुलिस को सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की गहनता से जांच करनी चाहिए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि ज्ञापन के माध्यम से संगठन मामले की उच्चस्तरीय जांच, आरोपों की सत्यता सामने लाने और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करता है ।


