35 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जनपदों के DM बदले, 14 अफसरों को किया गया इधर से उधर

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले (transferred) किए हैं। अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है।

यूपी में आईएएस अधिकारियों के बड़े ट्रांसफर की लिस्ट आई है। कल 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर्स के बाद आज फिर 24 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया। आज सोमवार को कुल 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

इसके साथ ही IAS अरविंद सिंह, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद को एटा का नया DM बनाया गया है। IAS अमित आसेरी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग को बांदा का नया DM बनाया गया है। गाजीपुर DM अविनाश कुमार को अलीगढ़ का नया DM बनाया गया है। IAS अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को फर्रुखाबाद का नया DM बनाया गया है।

IAS कविता मीना, उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को हापुड़ का नया DM बनाया गया है। IAS चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सोनभद्र का नया DM बनाया गया है। IAS ईशा प्रिया, विशेष सचिव पर्यटन विभाग को अंबेडकर नगर का नया DM बनाया गया है। इसके साथ ही बाराबंकी के DM रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान दी गई है। IAS ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी का नया DM बनाया गया है। अभी तक ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग के पद पर तैनात थे।

यूपी में सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article