39.6 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर ईंट से हमला, आंख में गंभीर चोट

Must read

 

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा निवासी 18 वर्षीय पिंटू पुत्र सुधीर का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को आरोपी युवक पिंटू के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। पिंटू द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर आरोपी भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ईंट उठाकर पिंटू की आंख पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल पिंटू को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जय सिंह ने उसका प्राथमिक उपचार किया और भर्ती कर लिया। घायल युवक की मां अन्नू ने बताया कि आरोपी युवक का उनके परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले उनके घर आता-जाता था, लेकिन परिवार द्वारा आने से मना करने के बाद वह रंजिश रखने लगा था। इसी कारण उसने उनके बेटे से शराब के लिए रुपये मांगे और रुपये न मिलने पर हमला कर दिया।

थाना कादरीगेट प्रभारी निरीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article