लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की आशियाना पुलिस (Ashiana police) को बड़ी सफलता मिली है। महिला के गले से चेन छीनकर भागने वाला शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आरोपी राज रावत को पुलिस ने रमाबाई अंबेडकर मैदान रैली स्थल रोड से किया गिरफ्तार। रात में स्कूटी से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने पार्क नंबर 10 के पास झपट्टा मार कर सोने की चेन छीनी थी।
आशियाना कोतवाल गजेंद्र कुमार राय की पुलिस उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह,कास्टेबल ज्ञान सिंह, महिला कास्टेबल अल्का चौहान ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने और मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को दबोच लिया है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा (वजन करीब 1.680 ग्राम) बरामद, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। चौका देने वाली बात आई सामने अभियुक्त “अपने खर्चों को पूरा करने के लिए रात में मोबाइल और चेन छीनने की वारदातों को देता था अंजाम।”


