30.2 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जिला पूर्ति विभाग की पैनी नजर

Must read

फर्रुखाबाद। जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीम लगातार गैस एजेंसियों, गोदामों और बाजार क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और समय-समय पर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल जिला पूर्ति विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक उपभोक्ता को निर्धारित मूल्य पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article