फर्रुखाबाद। भैंस को बचाने के लिए गंगा में उतरे किसान की डूब जाने से मौत के बाद उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपदा सहायता की गुहार लगाई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सुशीला पत्नी मुलायम निवासी अचानक पुर ब्लाक शमशाबाद ने कहा कि उसके पति मुलायम गंगा किनारे भैस चलाने गए थे। भैंस भागकर गंगा में घुस गई उसे बचाने के लिये मुलायम गंगा श में घुसे तभी एकदम तेज आंधी आ गयी जिसकी वजह से मुलायम पुत्र रामविलास डूब गये और मृत्यु हो गयी उनका शव निकाला गया और पंचनामा व पोस्टमार्टम हुआ। प्रार्थिनी ने परिवार के मुखिया की अचानक आपदा आने के कारण हुई मृत्यु पर सरकारी की योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली राहत के लिये आवेदन किया था किंतु रूपया अभी तक नही दिया गया। पीड़िता ने लेखपाल रोहित अवस्थी बात की तो उन्होंने बताया कि उसका अकाउंट निष्क्री हो गया है उसे सही करना पड़ेगा इसके लिए ₹2000 देने पड़ेंगे। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरीके से ₹2000 रोहित अवस्थी को पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर करवाए लेकिन फिर भी पैसे नहीं आए जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि चार लाख रुपए के लिए ₹2000 में काम नहीं चल पाएगा। रुपए का परसेंटेज पहले देना होगा तब रुपए आएंगे पीड़िता गरीब व महिला है । उसे इस प्रकार की बातें की जा रही हैं पैसे पहले देने होंगे उन्होंने उसने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आपदा राहत कोष से पैसे दिलवाए जाएं और रिश्वतखोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
आपदा कोष से पैसे दिलाने के लिए विधवा से रिश्वत मांग रहा लेखपाल, मुख्यमंत्री से गुहार


