अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक संभावित नामों में पूर्व पुलिस अधिकारी राजेश पांडे सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बबीता सिंह और पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना के नाम की भी चर्चा है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र का नाम भी सामने आया, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। चयन के लिए तीन नामों का पैनल सौंपे जाने की चर्चा है।


