35.8 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

सब्जी मंडी से गायब हुए लड्डू गोपाल, तलाशने के लिए IG ने कर दिया SIT का गठन

Must read

ग्वालियर: खबरों में अभी तक आप लोगो ने पढ़ा होगा कि, हत्या, लूट, चोरी और इन जैसे अन्य मामले में अपराधी को पकड़ने के लिए आमतौर पर विशेष जांच दल का गठन करते थे, लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) शहर में पहली बार तीन थानों की संयुक्त SIT किसी शातिर अपराधी की पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि पांच महीने पहले गुम हुए लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) (भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप) की खोज में जुटी है। पूरा मामला प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है जहां पुलिस ने ‘मिशन कान्हा’ की शुरुआत की है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलकापुरी कॉलोनी में रहने वाली विजया शर्मा और उनका परिवार भगवान श्री कृष्ण की भक्त हैं। विजया हमेशा भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की मूर्ति को सदैव अपने साथ ही रखती थीं। 29 जनवरी को वह बहन के साथ सब्जी मंडी गयी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में खरीदी के दौरान लड्डू गोपाल गुम हो गए थे। काफी तलाश करने के बावजूद जब लड्डू गोपाल नहीं मिले, तो उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस से उन्हें खोजने में सहयोग करने की गुहार लगाई।

बीते पांच महीनों में विजया शर्मा अपने स्तर पर भी लड्डू गोपाल को खोजने के लिए लगातार कोशिश करती रहीं और लड्डू गोपाल न मिलने पर लगातार भटक रही थी। युवती की भक्ति देख आईजी अरविंद सक्सेना ने पहल की। ढूढ़ने के लिए IG अरविंद सक्सेना ने SIT का गठन कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी, जनकगंज और माधवगंज थाने के 6 पुलिसकर्मियों की SIT बनाई। अब SIT की पूरी टीम लड्डू गोपाल को ढूंढेगी। आईजी के निर्देश पर अब सीएसपी (CSP) किरण अहिरवार ने एक एसईटी का गठन किया है, जिसमें कोतवाली थाना, जनकगंज थाना और माधवगंज थाने के कुल 6 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article