लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं, सड़क, सिंचाई, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जनहित के मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए विकास कार्यों को गति देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फर्रुखाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत हुई।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत लंबे समय से क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश में सड़क, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
इस मुलाकात को संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।


