एक छवि
कुछ रुकी हुई
कुछ थकी हुई
पर हो साहसी
एक उम्मीद
कुछ बढ़ी हुई
कुछ चढ़ी हुई
पर हो मायावी
एक गति
कुछ सधी हुई
कुछ छली हुई
पर हो कल्याणी
एक आकांक्षा
कुछ चिढ़ी हुई
कुछ झुकी हुई
पर हो जरूरी
एक जिंदगी
कुछ बनी हुई
कुछ तनी हुई
पर हो संस्कारी ।
पवन कुमार गंगवार (आईएएस )
जिलाधिकारी मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)


