29 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

हास्य कवि सूर्यकुमार पांडेय को मिलेगा ‘बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान’

Must read

लखनऊ।साहित्य प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। प्रख्यात हास्य कवि सूर्य कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए ‘बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा रंगभारती संस्था द्वारा की गई है।
1 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
यह सम्मान समारोह 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले 65वें ‘घोंघा वसंत सम्मेलन’ में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम रविंद्रलाया ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि और श्रोता शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके हाथों से सूर्यकुमार पांडेय को सम्मानित किया जाएगा।
हास्य कविता के क्षेत्र में विशेष पहचान
सूर्यकुमार पांडेय हिंदी हास्य और व्यंग्य कविता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनकी रचनाएं न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर तीखा व्यंग्य भी प्रस्तुत करती हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article