42.1 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

कानूनगो राजित राम शर्मा 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन पैमाइश के नाम पर मांगी थी घूस

Must read

सुलतानपुर: यूपी के सुलतानपुर जिले में एंटी करप्शन टीम कड़ा एक्शन लिया और लम्भुआ तहसील में तैनात कानूनगो (Kanungo) राजित राम शर्मा (Rajit Ram Sharma) को घूस लेते हुए अरेस्ट कर लिया। कानूनगो जमीन पैमाइश के नाम पर 12 हजार की रिश्वत ले रहा था। जिसे एंटी करप्शन टीम (Anti-Corruption Team) ने रंग हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित कानूनगो के पास जमीन पैमाइश के लिए गया था। जहां उसने काम के बदल रिश्वत मांगी। पहले पीड़ित ने इनकार लेकिन बाद में जैसे तैसे करके कानूनगो ने उसे मना लिया और काम के बदल 12 हजार देने की बात फाइनल हुई। पीड़ित ने चुपके से इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को कर दी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और पीड़ित को पैसे देकर बताए हुए जगह पर भेज दिया। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत लिया वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कानूनगो इस पहले भी रिश्वतखोरी के केस में गिरफ्तार हो चुका है। एक बार फिर गिरफ्तारी होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article