कमालगंज: कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित बघार पर एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
एक तेज रफ्तार ग्रे कलर की हुंडई क्रेटा कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार विभु तिवारी निवासी फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सीएससी कमालगंज लाया गया
जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
एक्सीडेंट इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में घुस गई और कार के एयर बैग भी खुल गए
प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया गया कि कार गलत दिशा में तेज गति से चल रही थी
कार का नंबर UP 74S 0004 है
बघार चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार और बाइक को अलग करवाया
कमालगंज: कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार घायल


