31 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

स्ट्रीट लाइट पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, तहरीर दी

Must read

मोहम्मदाबाद: कस्बा के कबीर नगर निवासी प्रेम चंद्र की पत्नी मधु ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जून 2026 की शाम करीब सात बजे वह भैंस को चराकर वापस घर ला रही थीं। इसी दौरान राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल रोड स्थित राधे-राधे गेस्ट हाउस के पास नगर पंचायत के स्ट्रीट लाइट पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल और नगर पंचायत अध्यक्ष को दी गई है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article