40.9 C
Lucknow
Friday, June 5, 2026

तमिलनाडु बीजेपी में बड़ा झटका: के. अन्नामलाई ने छोड़ी प्राथमिक सदस्यता

Must read

– नितिन नवीन ने स्वीकार किया इस्तीफा

नई दिल्ली/चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी के लिए दक्षिण भारत से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अन्नामलाई के इस कदम ने तमिलनाडु की राजनीति के साथ-साथ बीजेपी के दक्षिण भारत विस्तार अभियान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने वर्ष 2020 में अपनी प्रतिष्ठित पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। बेहद कम समय में उन्होंने खुद को तमिलनाडु में बीजेपी के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय नेताओं में स्थापित कर लिया। उनकी आक्रामक राजनीतिक शैली, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और जमीनी स्तर पर सक्रियता ने उन्हें राज्य में एक अलग पहचान दिलाई।

तमिलनाडु में जहां बीजेपी लंबे समय से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहां अन्नामलाई को पार्टी के विस्तार का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ पार्टी को मीडिया और जनचर्चा के केंद्र में लाने का काम किया।
अन्नामलाई के नेतृत्व में बीजेपी ने कई बड़े मुद्दों पर डीएमके सरकार को घेरा और राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का प्रयास किया। हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article