30 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

भोलेपुर में चला संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने फुटपाथ कराया खाली

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत भोलेपुर में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, नगर पालिका ईओ विनोद शुक्ला, कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह और यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान भोलेपुर ओवरब्रिज से लेकर पूरे मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। टीम ने ठेले, खोखे और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाते हुए रास्ता साफ कराया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि फुटपाथ पर दोबारा कब्जा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फुटपाथ आम नागरिकों के चलने के लिए हैं और इन्हें किसी भी हालत में घेरने नहीं दिया जाएगा।
अभियान के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को यातायात सुधार की दिशा में अहम कदम बताया। अधिकारियों ने संकेत दिए कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article