32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

जन उद्घोष व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं संवाददाता सम्मेलन सम्पन्न

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जन उद्घोष व्यापार मंडल उ०प्र० (पंजी.) का गठन किया गया। लखनऊ में नवगठित जन उद्घोष व्यापार मंडल उ०प्र० (पंजी.) का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित लोटस पार्टीको लॉन में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, महानगर और विभिन्न इकाइयों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा, डॉ. विवेक सिंह तोमर व बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन ने व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए और सरकार के सामने नई मांगें भी रखीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक श्री पंकज मौर्य, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मंगल प्रसाद वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण किया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष श्री नवीन, जिला महामंत्री श्री विनय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्री स्वप्निल मिश्रा, महानगर अध्यक्ष श्री विपिन सिंह, महानगर महामंत्री श्री रोहित शुक्ला, जानकीपुरम विस्तार इकाई के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह फौजी, महामंत्री श्री दिवाकर पांडे, कोषाध्यक्ष श्री श्याम गुप्ता, जानकीपुरम इकाई के अध्यक्ष श्री मनीष थापा, महामंत्री श्री रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष श्री संतोष सचान तथा विकासनगर इकाई के अध्यक्ष श्री अभिनव निगम, महामंत्री श्री चंद्रशेखर भट्ट एवं कोषाध्यक्ष श्री केसरी नंदन गुप्ता ने अपनी-अपनी कार्यकारिणियों एवं सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा, लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने अपने संबोधन में व्यापारियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सिंह तोमर ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकता है और एक मजबूत संगठन व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत होता है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जन उद्घोष व्यापार मंडल प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार आम नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित है, उसी प्रकार प्रदेश के व्यापारियों के लिए भी “आयुष्मान व्यापारी कार्ड” लागू किया जाए, ताकि छोटे एवं मध्यम व्यापारी तथा उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, महानगर एवं सभी इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

प्रदेश संरक्षक श्री पंकज मौर्य, श्री राजेश बाबू मिश्रा, श्री कौशल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भुवन चंद भट्ट, श्री विजय उपाध्याय, श्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री श्री आर.के. सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुमित महाराज, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मंगल प्रसाद वर्मा, प्रदेश वित्त सलाहकार श्री सुनील कुमार सिंह, प्रदेश विधि सलाहकार श्री दीपक कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री किशन सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राहुल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राम कुमार बबलू, जिला अध्यक्ष श्री नवीन, जिला महामंत्री श्री विनय सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवन सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप मौर्य, श्री पीयूष सिंह, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, श्री तुषार शेखर तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्री स्वप्निल मिश्रा, जिला मंत्री श्री आलोक सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री श्री दीपेंद्र मणि सिंह, जिला विधि सलाहकार श्री अनिल सिंह चौहान, उपमंत्री श्री लोकेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री विपिन सिंह, महानगर महामंत्री श्री रोहित शुक्ला, महानगर संरक्षक श्री शेर बहादुर सिंह, श्री डी.सी. दुबे, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार मौर्य, महानगर उपाध्यक्ष श्री अजय शर्मा, श्री आर.के. सिंह, श्री अभिषेक सिंह मोनू, श्री सर्वेश सिंह चौहान, श्री बलराम अवस्थी, श्री विभूषण मिश्रा, जानकीपुरम विस्तार इकाई के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह फौजी, संरक्षक श्रीमती शारदा सिंह, महामंत्री श्री दिवाकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जावेद आलम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र मणि सिंह, श्री संजय सिंह, संगठन मंत्री श्री जुनेद आलम, कोषाध्यक्ष श्री श्याम गुप्ता, प्रचार मंत्री श्री सुधीर कनौजिया, मंत्री श्री दीपक सिंह, उपमंत्री श्री विपुल चौधरी, मीडिया प्रभारी श्री सिकंदर खान, कार्यकारिणी सदस्य श्री वीर बहादुर शर्मा, जानकीपुरम इकाई के अध्यक्ष श्री मनीष थापा, संरक्षक श्री संजय सिंह, महामंत्री श्री रोहित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री संतोष सचान, उपाध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, श्री जयकुमार सिंह, संगठन मंत्री श्री राजू सिंह तोमर, मंत्री श्री विजय कुमार गुप्ता, विकासनगर इकाई के अध्यक्ष श्री अभिनव निगम, संरक्षक श्री दिनेश तिवारी, महामंत्री श्री चंद्रशेखर भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विशाल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री केसरी नंदन गुप्ता, मंत्री श्री नंदकिशोर गुप्ता एवं संगठन मंत्री श्री विजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article