40.9 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

जेएसएसपी की बैठक में ईश्वर दयाल राजपूत को मिली जिले की कमान

Must read

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठन विस्तार का दिया मंत्र, जल्द घोषित होगी कार्यकारिणी
फर्रुखाबाद। जन सेवा सहायक पार्टी भारत (जेएसएसपी) ने जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत करते हुए रेलवे रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत ने संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा करते हुए ईश्वर दयाल राजपूत को फर्रुखाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
बताया गया कि ईश्वर दयाल राजपूत पूर्व में उन्नाव से सांसद रहे साक्षी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वह लंबे समय से लोधी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक सक्रियता एवं अनुभव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. पी. सिंह लोधी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्री लाल राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे तथा जनपद के सभी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। उन्होंने अनुशासन एवं संगठनात्मक एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ईश्वर

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article