28 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

आईपीएस की मां की लूट के दौरान हत्या

Must read

 

 

हाथ में इंजेक्शन का निशान

जेवर लूटकर कमरे में शव छोड़ गए बदमाश

अंबेडकरनगर। लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रा देवी की शनिवार रात लूटपाट के दौरान हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और जेवरात लूट ले गए। मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला, जबकि शरीर पर इंजेक्शन और खरोंच के निशान भी पाए गए हैं।

हत्या के बाद बदमाश कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। रविवार सुबह काम करने वाली महिला के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इंद्रा देवी के बेटे आईपीएस आशुतोष मिश्र शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने मां के साथ विद्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह शाम करीब छह-सात बजे लखनऊ लौट गए, जबकि अधूरी वायरिंग का काम पूरा कराने के लिए उनकी मां विद्यालय में रुक गई थीं। रात करीब 10 बजे आशुतोष ने फोन पर मां से बात भी की थी। सुबह छह बजे फोन करने पर जवाब नहीं मिला।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वारदात के पीछे लूट के साथ हत्या की साजिश की आशंका से भी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article