फर्रुखाबाद। जनपद के पाल नगला बिजाधरपुर स्थित शिव शक्ति महाकाल मंदिर में हनुमान महाराज की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भव्य सुबह हवन पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। सुंदरकांड पाठ एवं आरती-पूजन का आयोजन आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला एवं आनंद कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ संपन्न कराया।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक शुक्ला, डॉ. संजीव त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, शिवम दुबे, आसाराम पाल, पंकज पाल, विपिन दुबे, राहुल उपाध्याय, अरुण सक्सेना, प्रदीप शुक्ला, सोनी शुक्ला, विमलेश मिश्रा, अमन अवस्थी, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, प्रमोद दीक्षित, बॉबी दुबे, पवनेश कुमार ,अंचल दुबे, ,राजा, प्रमोद द्विवेदी , भोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शिव महाकाल मंदिर में जय कारों के बीच हनुमान प्रतिमा की स्थापना


