फर्रुखाबाद । जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुनीचुरसाई के मजरा विरियानगला में महिला की हत्या के मामले पर आधे अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विवरण के अनुसार विवाहिता सहेली की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जिस पर महिला के पिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई । मृतका सहेली के पिता गांव मुडरामऊ थाना पाली जिला हरदोई निवासी रामाधार ने बताया कि हमारी बेटी सहेली को ससुरालियों ने बहुत ज्यादा प्रताड़ित करते हुए मारते पीटते मारकर गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया था ।
अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज


