37 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

भीषण गर्मी से मासूम बच्चें बेहाल, लखनऊ प्रशासन का सराहनीय निर्णय, 22 मई से स्कूल बंद

Must read

लखनऊ: उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी (scorching heat) से हाल इतना बेहाल है कि स्कूली बच्चों को भी घर से बाहर निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी लिए बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए प्रशासन ने अर्ली समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। हालांकि कई जगहों पर तय समय से ही स्कूलों की छुट्टी निर्धारित है। लखनऊ प्रशासन (Lucknow administration) ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

प्रचंड गर्मी और लगातार पड़ रही लू के खतरे को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 22 मई से स्कूल बंद रहेंगे, ताकि भीषण गर्मी के बीच बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह निर्णय प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह कदम अभिभावकों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है। जब तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा हो, तब ऐसे समय में छात्रों के हित में लिया गया यह फैसला निश्चित रूप से प्रशंसा का पात्र है। बच्चों की मुस्कान और सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article