38 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

Women’s T20 World Cup 2026 में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

Must read

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup) में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड (Netherlands) को 95 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर विपक्षी टीम को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया। स्पिनर श्री चरणी भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं नंदिनी शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली वर्मा ने भी गेंद से योगदान देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।

नीदरलैंड की ओर से कप्तान बैबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। परिणामस्वरूप पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम कर लिया।

भारत और नीदरलैंड्स दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11

हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।

 

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article