39.8 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला

Must read

– सीरीज में बढ़त मजबूत करने उतरेगी टीम इंडिया

लखनऊ। प्रतिष्ठित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश आज का मुकाबला जीतकर श्रृंखला अपने नाम करने की होगी, जबकि अफ़ग़ानिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मैच को लेकर लखनऊ में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं।

स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में क्राउड मैनेजमेंट के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच के साथ दर्शकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने दर्शकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि पहले मैच में मिली सफलता के बाद भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी अपने जुझारू प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। ऐसे में इकाना स्टेडियम में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article