33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

‘अवैध बूचड़खाने बंद होंगे, भू-माफिया 24 घंटे में कब्जे छोड़ दें’: योगी

Must read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्त नीति दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने दो स्पष्ट बातें कही थीं। पहली, प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को पूरी तरह बंद किया जाएगा। दूसरी, यदि किसी माफिया ने गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा किया है तो वह 24 घंटे के भीतर स्वयं खाली कर दे, अन्यथा सरकार उसे खाली करवाना जानती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कानून के शासन और सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। किसी भी माफिया, अपराधी या दबंग को गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अवैध गतिविधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य कानून का राज स्थापित करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री के इस बयान को प्रदेश में अपराध और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुनर्पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article