34.4 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या मामले में बड़ा एक्शन

Must read

पुलिस की लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बदायूं। जनपद में एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी और संबंधित चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बदायूं में के डिप्टी जनरल मैनेजर और एक मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस गंभीर घटना के बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article