मुरादाबाद: मुरादाबाद (Moradabad) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक सड़क दुर्घटना (road accident) में NIA के DSP ईशान मेहरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ईशान मेहरा अपनी राजस्थान निवासी महिला मित्र के साथ स्पोर्ट्स बाइक से उत्तराखंड जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि DSP ईशान मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई।
यह पूरा मामला जिले के दिल्ली-लखनऊ हाईवे का है। जहां, कटघर थाना क्षेत्र में देर रात DSP ईशान मेहरा की बाइक आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में DSP और उनकी दोस्त पूनम घायल हो गई। आनन फानन में DSP ईशान मेहरा को अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल हुई महिला पूनम का इलाज जारी है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। NIA अधिकारी की सड़क हादसे में मौत से विभाग और परिवार में शोक की लहर है।


