36.9 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

टूटी पड़ी हाई टेंशन लाइन की चपेट मे आकर सफाई कर्मी की मौत

Must read

कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन मे रविवार सुवह टूटी पड़ी हाह टेंशन लाइन की चपेट मे आकर नगर पंचायत मे कार्य रत एक सफाई कर्मी की घटना स्थल पर मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर परिवारी जनो एवं सफाई कर्मियो ने कूडा गाड़ी आडी तिरछी खडी कर कन्नौज फर्रूखा वाद रोड पर जाम लगा दिया। एडीएम, एसडीएम छिबरामऊ एवं सीओ ने लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

गुरसहाय गंज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि मोहल्ला किदवई नगर निवासी नगर पंचायत समधन में कार्यरत सफाई कर्मी राजकुमार बाल्मिकी 30 वर्ष रविवार सुबह ईदगाह के पास सफाई कर रहे थे। झाडी और घास हटाने के दौरान राजकुमार टूटी पडी हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया जिससे वह तडपने लगा और उसकी तत्काल मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और सफाई कर्मी एकत्र हो गये और कन्नौज फर्रूखावाद रोड पर जाम लगा दिया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मुआवजा के लिखित आश्वासन की मांग पर अडे थे। कोतवाल ने जाम की सूचना उच्च अधिकारियो को दी।

सूचना मिलने पर एडीएम देवेन्द्र सिंह, एसडीएम छिवरामऊ ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सीओ सुरेश कुमार मौके पर पहुँचे और उन्होने परिजनो से बार्ता की।अघि कारियो ने 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी, बच्चो की पढाई के लिए 2500 रुपया प्रति माह छात्र वृत्ति तथा आवास योजना का लाभ देने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन राजी हुए और जाम खोला गया। जाम के कारण ढाई घन्टे तक याता यात अवरूद्ध रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article