पुणे। उत्तर प्रदेश शासन के सचिव श्री हीरालाल ने मंगलवार को JW ग्लोबल इंडिया प्रा.लि . के पुणे स्थित कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन श्री जयदीप वानखेड़े एवं वाइस प्रेसिडेंट (गवर्नमेंट एवं कॉर्पोरेट) श्री रवि चांदुरकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान आयोजित बैठक में उद्योग, निवेश, औद्योगिक विकास तथा भविष्य में संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र शासन की समाज कल्याण आयुक्त श्रीमती दीपा मुंडे से सद्भावना भेंट की। इस दौरान सामाजिक विकास, जनकल्याण, समावेशी विकास तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर ग्लोबल India Pvt. Ltd. ने कहा कि कंपनी केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास, सामाजिक उत्थान, कौशल विकास, निवेश संवर्धन तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


