32 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

दालमंडी में चला बुलडोजर, 43 भवनों के ध्वस्तीकरण से इलाके में हड़कंप

Must read

 

 

वाराणसी

दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शनिवार को प्रशासन ने 43 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह से ही बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और सन्नाटे का माहौल देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की, ताकि किसी भी विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले ही भवन स्वामियों को मकान खाली करने के निर्देश जारी किए गए थे। कार्रवाई के डर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन के अनुसार तीन दिनों के भीतर चिन्हित सभी 43 भवनों को गिराने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी।
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत अब तक कुल 181 भवनों में से 61 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि प्रभावित लोगों को करीब 39 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
हालांकि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस कार्रवाई को लेकर चिंता बनी हुई है। कई लोगों ने प्रशासन से और समय देने की मांग की है ताकि वे अपना सामान और संपत्ति सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकें। इसके बावजूद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परियोजना को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article