30 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

बस्ती जिला कारागार में सजा काट रहे गोंडा के भू-माफिया की हार्ट अटैक से मौत

Must read

बस्ती: बस्ती (Basti) जिला कारागार (jail) में सजा काट रहे गोंडा (Gonda) के भू-माफिया (land mafia) बृजेश अवस्थी की आज बुधवार को सीने में तेज दर्द होने के बाद अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द होने के बाद बृजेश अवस्थी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बृजेश अवस्थी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला कारागार अधीक्षक एसपी मिश्रा ने इस मामले मीडिया से बातचीत में बताया कि बृजेश अवस्थी गोंडा का रहने वाला था, उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 43 मामले दर्ज थे। बुधवार सुबह बृजेश को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और पसीना आने लगा। उसके बाद उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 10.30 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बृजेश अवस्थी मौत हो गई।

भू-माफिया बृजेश पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 43 मामले दर्ज थे। एक आईपीएस से बृजेश ने जमीन को लेकर विवाद किया था और इस बाद उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए थे। भू-माफिया बृजेश अवस्थी के ऊपर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में 43 मुकदमे दर्ज किये गए थे। गोंडा से 15 दिसंबर 2024 में कैदी बृजेश अवस्थी को बस्ती जिला कारागार में भेजा गया था, तब से वह इस जेल में बंद था। बृजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत के बाद उसकी बहन आकांक्षा ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article