महोबा: यूपी के महोबा (mahoba) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहं प्रियंका (22) नाम की युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या (murder) कर दी गई। वह घर में सोई हुई थीं। पूरी फैमिली खेत में फसल की कटाई के लिए गई हुई थीं। लाश घर से थोड़ी दूरी पर पहाड़ी पर पड़ी मिली। 8 जुलाई को बारात आनी थीं। प्रियंका का भाई UP पुलिस ने सिपाही है।
पुलिस ने बताया कि शहर के सुभाष नगर स्थित जेल के पीछे सुनसान इलाके में प्रियंका का शव मिला है। वह मानिकचंद्र रैकवार की पुत्री थी और तीन भाइयों की इकलौती बहन थी युवती की शादी तय हो गई थी और आगामी जुलाई में वो सात फेर लेने वाली थी घर में विवाह की तैयारियाँ चल रही थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके शरीर और गाल पर चोट के गहरे निशान मिले है।
पुलिस ने आगे बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य खेत पर फसल की कटाई के लिए गए थे। इस दौरान प्रियंका घर पर अकेली थी। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला पाया और आस-पास उन्हें प्रियंका नहीं दिखी। पहले उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की जब कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद, शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने पहाड़ी पर एक युवती का शव देखा। जिसके बाद उसके शव की शिनाख्त हो गई।


