32.9 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

समिट बिल्डिंग फर्जी कॉल सेंटर मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Must read

 

लखनऊ।समिट बिल्डिंग में संचालित कथित फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के कथित मास्टरमाइंड संचालक, उसकी प्रेमिका रिंकी दासगुप्ता और सहयोगी नायकर जयराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ पुलिस क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

जांच में सामने आया है कि विनीत और नायकर जयराज मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस का आरोप है कि फर्जी कॉल सेंटर से अर्जित कथित अवैध कमाई का इस्तेमाल रिंकी दासगुप्ता के व्यवसाय में किया गया। यह भी जांच की जा रही है कि इस धन का उपयोग किन-किन गतिविधियों में हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले ही पुलिस 119 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मास्टरमाइंड और उसके करीबी सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article