39.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो घायल

Must read

 

राजेपुर, फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि पहले पक्ष का आरोप है कि उनका एक युवक खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर ले गए।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान उनके पक्ष के लोग भी घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरें लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article