34 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

राम मंदिर में कंप्यूटर आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, कई विशिष्ट दर्शन पास बनाए

Must read

 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कंप्यूटर प्रणाली से छेड़छाड़ कर फर्जी विशिष्ट दर्शन पास बनाए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर में पास जारी करने वाले काउंटर ऑपरेटरों की कंप्यूटर आईडी कथित तौर पर हैक कर ली गई और इसी के जरिए कई विशिष्ट दर्शन पास तैयार किए गए।

मामला उस समय सामने आया, जब मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के पास की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक पास संदिग्ध और फर्जी पाया गया। इसके बाद पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यवस्था की पड़ताल शुरू कर दी गई।
हालांकि, फर्जी पास के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं को रोका नहीं गया और उन्हें दर्शन की अनुमति दे दी गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि कंप्यूटर आईडी किस तरह हैक की गई और फर्जी पास बनाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
मंदिर की पास व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं। टाटा इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी की ओर से मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आईडी के दुरुपयोग, फर्जी पास तैयार करने और पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
मामले की जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और जिम्मेदार लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article