37.3 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

प्रयागराज में गंगा में डूबने से 4 युवकों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Must read

लखनऊ/प्रयागराज। संगम नगरी में दर्दनाक हादसे में चार युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना बामपुर गंगा घाट की बताई जा रही है, जहां नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक गंगा नदी में स्नान करने गए थे, तभी अचानक गहराई में चले जाने से डूब गए। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घटनास्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article