27.1 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

मानसिक रूप से बीमार देवर की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर भाभी ने दी तहरीर

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में मानसिक रूप से बीमार युवक की जमीन का कथित रूप से फर्जी बैनामा कराए जाने का मामला सामने आया है। युवक की भाभी ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव जैतपुर निवासी रामबेटी पत्नी बालकराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके देवर रामकिशोर मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। आरोप है कि उनकी करीब तीन बीघा जमीन का ग्राम प्रधान पर्वत सिंह सहित तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया।
रामबेटी का आरोप है कि 28 सितंबर को जमीन का बैनामा कराया गया, जिसकी कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये तय हुई थी। आरोप है कि बैनामे की प्रक्रिया के बावजूद उनके देवर को जमीन की कोई रकम नहीं दी गई। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं ग्राम प्रधान पर्वत सिंह ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई बैनामा नहीं कराया है और न ही उनके नाम कोई खेत दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के चलते उनका नाम बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
हलका इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article