27.1 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शाम के समय बिजली गुल होने से व्यापारी, छात्र-छात्राएं और खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक ग्राम मिलकिया में प्रदेश अध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के आवास पर हुई।
बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष राम बहादुर राजपूत ने कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा तो यूनियन शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
बैठक में हाल में हुई भारी बारिश से किसानों और गरीब परिवारों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों की तैयार फसलें बर्बाद होने के साथ कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यूनियन ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर किसानों को फसल का मुआवजा और पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिलाने की मांग की।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद सक्सेना, नन्हे लाल, जगदीश चंद्र राजपूत, राकेश सिंह, सुखलाल, जवाहर लाल, राजेश कुमार, ब्रह्मा नंद, मोती लाल, रमेश पाल, पप्पू गंगबार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article