31 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गाजीपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से नितिन कुंडी, संदेश प्रताप सिंह, विवेक प्रजापति और प्रिंस गुप्ता को दबोचा गया।

एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, 4 मैग्जीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जानी थी और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article