34 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, एसटीएफ ने दो शातिर गिरफ्तार

Must read

 

लखनऊ। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो शातिर आरोपियों अशरफ अली और विवेक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी सरकारी विभागों के फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर, नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तैयार कर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देते थे। इसके बदले अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूल किए जाते थे।

पूछताछ में गिरोह के कई अन्य मामलों की जानकारी भी सामने आई है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी भर्ती से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइटों और अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें तथा किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर धनराशि का भुगतान न करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article