36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

पूर्व सैनिक ने खुद को मारी तीन गोलियां,हालत गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त सैनिक जयद्रथ यादव ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक करीब 60 वर्षीय जयद्रथ यादव अपने घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में मौजूद थे, जबकि उनकी पत्नी नीचे के हिस्से में थीं। अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो जयद्रथ लहूलुहान हालत में पड़े मिले और पास में रिवॉल्वर पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घायल पूर्व सैनिक को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार जयद्रथ यादव ने सिर में तीन गोलियां मारी हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। परिवार में बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article