मुस्लिम वोट बैंक पर फोकस बढ़ाया,मुस्लिम भाईचारा संगठन की अहम बैठक

0
78

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र अब मुस्लिम वोट बैंक पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। इसी रणनीति के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में उन्होंने प्रदेशभर से मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में मायावती के साथ पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में करीब 450 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, 75 जिला अध्यक्ष, 90 कोऑर्डिनेटर, 36 मुस्लिम भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष और 36 बसपा कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा पार्टी की कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारी और प्रमुख मुस्लिम नेता भी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करना और मुस्लिम समाज के साथ बसपा के जुड़ाव को और गहरा बनाना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि मायावती जल्द ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम भाईचारा सम्मेलनों की श्रृंखला भी शुरू कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here