35 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

कुंडपुरा के दरवाजे पर पहुंची बाढ़, गंगा की सीधी ठोकर से कटान तेज

Must read

कमालगंज। ग्राम पंचायत शेरपुर सराय के मजरा कुंडपुरा गांव के लिए गंगा की बाढ़ मुसीबत बनकर दरवाजे तक आ पहुंची है।

बाढ़ का पानी गांव के बेहद नजदीक तक पहुंच गया है और गंगा की तेज धारा सीधे गांव से टकरा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक धारा की सीधी ठोकर लगने से किनारे पर तेजी से कटान हो रहा है।

तेज कटान के चलते गांव के किनारे बसे मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण मंशाराम का मकान कटान की जद में आ गया है, जबकि दीपसिंह के मकान पर भी खतरा बना हुआ है।

इस संबंध में ग्रामीण हुकुम सिंह ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलने पर लेखपाल प्रवेश मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article