43.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

कलेक्ट्रेट और तहसीलों में प्रशासनिक फेरबदल, आठ कर्मचारियों के तबादले

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में कार्यरत आठ कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक लिपिक, प्रतिलिपिक, टंकक और पेशकार पदों पर तैनात कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला सूची के अनुसार सहायक लिपिक किताब सिंह को स्टाम्प लिपिक से जिला पूर्ति कार्यालय में संबद्ध किया गया है। तहसील सदर में एलबीसी से संबद्ध सुशील कुमार को वेतन लिपिक/कम्प्यूटर संबंधी कार्य सौंपे गए हैं। न्यायालय में प्रतिलिपिक पद पर कार्यरत आशीष कुमार को तहसील कायमगंज में विविध लिपिक के पद पर भेजा गया है। तहसील अमृतपुर के टंकक सलमान को विविध लिपिक के अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। पेशकार संजय चौरसिया को उप जिलाधिकारी कायमगंज से उप जिलाधिकारी अमृतपुर कार्यालय भेजा गया है, जबकि पेशकार सुभाष चन्द्र को अमृतपुर से कायमगंज स्थानांतरित किया गया है। जिला अधिकारी कार्यालय से संबद्ध पेशकार रामनरेश को उप जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पेशकार रामकुमार राठौर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय से मूल पद पेशकार जिलाधिकारी के कार्य पर तैनात किया गया है। प्रशासन ने सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article