32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

बहू को परीक्षा दिलाने जा रहे ससुर की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से मचा कोहराम

Must read

 

कासगंज

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। अमांपुर मार्ग पर स्थित महेशपुर के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ, जब गांव डेंगरी निवासी 62 वर्षीय राशन डीलर वेदराम पुत्र पोखपाल अपनी पुत्रवधू अनामिका को होमगार्ड भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में अमांपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वेदराम और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने वेदराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बहू का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वेदराम अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और बहू को परीक्षा दिलाने के लिए खुद सुबह-सुबह घर से निकले थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और एक लापरवाह वाहन चालक की वजह से उनका जीवन असमय समाप्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article