क्रासर
दिल्ली के लिए एक और गाड़ी की मांग
फर्रुखाबाद।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री और युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेत्रत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद श मुकेश राजपूत से मिला और उनसे कालिंदी एक्सप्रेस के रूट डायवर्सन के संबंध में वार्तालाप कर के और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद व कन्नौज तक चलाने की मांग की गई।इसके साथ ही एक नई ट्रेन फर्रुखाबाद से दिल्ली चलाने की मांग भी की गई ।
सांसद ने कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद से ही चलाए जाने का आश्वासन व्यापारियों को दिया और साथ ही अपने लेटर पैड पर व्यापार मंडल द्वारा की गई मांग को लिखवाकर रेल मंत्री को भेजा जिसके लिए सभी पदाधिकारियों द्वारा सांसद को आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री,युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल,युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी,युवा जिला चेयरमैन ऋषि बंसल,युवा जिला उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल,मंत्री नितिन गुप्ता, फतेहगढ़ मंत्री रिंकू गुप्ता,मंत्री सागर कश्यप, यक़ूतगंज अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सेंट्रल जेल अध्यक्ष राजकुमार सिंह,मंत्री अमित वर्मा , विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागड़ी मौजूद रहे।
कालिंद्री के रूट डायवर्जन को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


