31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में छाए सवायजपुर विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह रानू

Must read

=हरदोई के अलावा आसपास के जनपदों में भी लोकप्रिय हैं विधायक रानू
=समर्थकों की भीड़ ने दिखाई ताकत
=सांसद मुकेश राजपूत ने मूर्ति स्थापना के लिए किया मंत्री का धन्यवाद
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। महाराणा प्रताप जयंती पर फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित भव्य समारोह में सवायजपुर विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह रानू की लोकप्रियता खास चर्चा का विषय बनी रही। जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी मजबूत जनाधार रखने वाले विधायक रानू के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक सवायजपुर क्षेत्र से फर्रुखाबाद पहुंचे और पूरे कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी प्रभावशाली दिखाई दी। वहीं फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद मुकेश राजपूत ने महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के लिए मंत्री जयवीर सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम स्थल पर विधायक रानू के पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। महाराणा प्रताप अमर रहें और विधायक रानू जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। समारोह में मौजूद लोगों के बीच विधायक की सक्रियता और समर्थकों की भारी भीड़ राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी रही।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू को हाथों-हाथ लिया। मंच पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और राजनीतिक तालमेल साफ दिखाई दिया। मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताते हुए फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत का गर्मजोशी से धन्यवाद किया।
मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं बल्कि वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इस स्थापना के लिए सांसद मुकेश राजपूत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और महाराणा समर्थक मौजूद रहे। रोडवेज बस अड्डे के आसपास भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article