29.2 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

फर्रुखाबाद: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, दुकानों पर औचक निरीक्षण

Must read

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ ग्राम नगरिया देवघरपुर में दबिश देकर कार्रवाई की। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान महरूपुर बिजल और कमालगंज स्थित कम्पोजिट शराब दुकानों तथा कमालगंज एवं महरूपुर बिजल की देशी मदिरा दुकानों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया।

आबकारी विभाग ने अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मदिरा का रिकॉर्ड से मिलान भी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखकर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article